नेता जी चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।
अचानक उन्हें एक व्यक्ति उन्हीं का चुनावी बैनर ओढ़ सोया दिखाई दिया।
वे दौड़कर उसके पास पहुंचे। चेहरे पर से बैनर हटा कर देखा तो पाया की वो उन्ही का कार्यकर्ता था ।
गुस्से से तमतमाए नेताजी ने पुछा-तू यहाँ सो रहा है चुनाव प्रचार क्यों नही कर रहा ।
कार्यकर्ता बोला - मैं वही तो कर रहा था ।
ये कैसा चुनाव प्रचार है ! नेताजी आश्चर्य से बोले ।
कार्यकर्ता बोला - मैं मन ही मन में आपका चुनाव प्रचार कर रहा था और अपने आप को मना रहा था की मेरा वोट आप को ही मिले ।
संजीव परसाई
Showing posts with label चुनाव. Show all posts
Showing posts with label चुनाव. Show all posts
Friday, November 14, 2008
Subscribe to:
Posts (Atom)